पूजा सिंह को जिताने का लिया गया निर्णय

पूजा सिंह को जिताने का लिया गया निर्णय
दैनिक बिहार न्यूज,घोड़ासहन
सम्मेलन को संबोधित करती पूजा सिंह
घोड़ासहन:जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 47 के लिए आगामी 8 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में भावी प्रत्याशी पूजा सिंह को विजयी बनाने के लिए प्रखंड के श्रीपुर गांव स्थित जिला सहकारिता उपाध्यक्ष अरुण सिंह के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शिवबच्चन राम मुकुर द्वारा किया गया।सम्मेलन में जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 47 के सभी आठो पंचायत विशुनपुर,झरौखर,कवैया,घोड़ासहन उतरी,घोड़ासहन दक्षिणी,श्रीपुर,लौखान व समनपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भावी प्रत्याशी पूजा सिंह को आगामी 8 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया।सम्मेलन में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में बताया कि 47 जिलापरिषद क्षेत्र से सार्थक,जुझारू व शिक्षित उम्मीदवार पूजा सिंह ही है जो जितने के बाद अपने कार्यो से क्षेत्र का मान बढ़ाएगी।वही भावी प्रत्याशी पूजा सिंह ने एक बार सेवा का मौका देने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं से की।सम्मेलन में मुख्य रूप से श्यामसुंदर ठाकुर,रामेश्वर सिंह,रामचन्द्र ठाकुर,नवलकिशोर प्रसाद,प्रमोद कुशवाहा,लालबाबू गिरी,सत्यनारायण प्रसाद यादव,ओमप्रकाश गुप्ता,चन्द्रदेव पासवान,लालबिहारी कुशवाहा, गणेश श्रीवास्तव,उपेन्द्र यादव,नंदलाल साह,विनोद प्रसाद,शम्भू गिरी,विद्यानंद पासवान,रविरंजन शर्मा,वकील शर्मा,मंटू सिंह व आकाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments